फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज अपने उत्सव धोपाप धाम में मनाएं : मंत्री

Sun, 19 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के धोपाप में प्रभु श्रीराम और निषादराज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मौजूद कैबिनेट मंड
विज्ञापन
लंभुआ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय व कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समुदाय को चाहिए कि वे अपने उत्सव तीर्थराज धोपाप धाम में मनाएं। जिससे समाज का अपने इष्ट से जुड़ाव बना रहेगा। धाम से लोगों के जुड़ जाने की वजह से आवाजाही बनी रहेगी। वे शनिवार को धोपाप धाम में प्रभु श्रीराम-निषादराज की प्रतिमा के अनावरण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने गरीब को गले लगाया था। निषादराज का गौरवशाली इतिहास है। श्रृंगवेरपुर में पुत्र कामना भी माता शांता के मंदिर में पूरी होती है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बसपा-सपा सरकार में चुने हुए कुछ जिलों का विकास हुआ है। कहा कि असली भगवान झोपड़ी वाले ही हैं। पर बेईमान खोपड़ी वाले सरकारी रकम इन तक पहुंचने में रोड़ा अटका रहे हैं। अभी ऐसे बेईमानों पर कार्रवाई की जानी है।
उन्होंने समारोह को भव्य बनाने के लिए आयोजक व सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी की सराहना की। डॉ. आशीष तिवारी ने आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं व आगंतुकों का आभार जताया। समारोह को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद, निषाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार निषाद, जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें