फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए रूटों पर बस सेवा एक मई से

Sat, 18 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 14 ब्लॉकों में 15 से 25 सीट वाली बसें जल्द ही दौड़ने वाली हैं। इसके लिए रोडवेज ने रूटों का आवंटन कर दिया है। नई बस सेवाओं से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुख्ता और किफायती परिवहन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत बस सेवाओं से न केवल ग्रामीण लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच भी बढ़ेगी। इससे पहले जिले में बस संचालन में दूरी और कम आवागमन की वजह से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई बस सेवाओं से ग्रामीण क्षेत्र और मुख्य शहरों के बीच यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।

सभी रूटों का हुआ निर्धारण
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि सभी रूटों का निर्धारण कर लिया गया है। एक मई से निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटी बसों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री सेवा अधिक सुगम और समयबद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी मिनी बसें

1. तातोमुरैनी-लंभुआ-सुल्तानपुर

2. सूर्यभानपट्टी-चांदा-लंभुआ-सुल्तानपुर

3. बांगरमऊ-भटौता-चांदा-सूरापुर-कादीपुर-सुल्तानपुर

4. इब्राहिमपुर-करौंदीकला-सूरापुर-कादीपुर-सुल्तानपुर

5. गोदराघाट-विजेथुआ धाम-सूरापुर-कादीपुर-सुल्तानपुर

6. कूंभीडड़िया-सरैया-कादीपुर-सुल्तानपुर

7. अखंडनगर-राहुलनगर-दोस्तपुर-जयसिंहपुर-बरौंसा-सुल्तानपुर

8. दोस्तपुर-ढेमा-बेलवारे-मोतिगरपुर-सुल्तानपुर

9. रामनगर-चंदौर-सुरेश नगर-कुड़वार-सुल्तानपुर

10. राजापुर-धरावां-हरखपुर-कुड़वार-सुल्तानपुर

11. मुड़वा-तारापुर-अगई-गोविंदपुर-कुड़वार-सुल्तानपुर

12. बल्दीराय-पारा-कुड़वार-सुल्तानपुर

13. हलियापुर-धनपतगंज-कूरेभार-सुल्तानपुर

14. हैदरगंज-कूरेभार-सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें