फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का युवा संपन्न हुए बिना विकसित नहीं बन सकता : पल्लवी पटेल

Mon, 30 Nov 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर में रोजगार भागीदारी यात्रा में शामिल विधायक। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
कादीपुर। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा है कि जब तक देश का युवा संपन्न नहीं होगा और वंचित वर्ग को रोजगार में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक देश विकसित नहीं बन सकता। वे रविवार को क्षेत्र में रोजगार भागीदारी यात्रा के दौरान बोल रही थीं।
विज्ञापन

यह यात्रा करौंदीकला से शुरू होकर सूरापुर, बजरंगनगर, पटेल चौक और मुडिलाडीह होते हुए अखंडनगर तक गई। कस्बे के पटेल चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बेरोजगारी, परिसीमन और सांविधानिक अधिकारों के मुद्दों पर सरकार से तीखा सवाल किया। युवाओं से उन्होंने आह्वान किया कि रोजगार के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार की जवाबदेही तय करें।
कादीपुर पहुंचने पर उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह पटेल, सुरेश टाइगर, सुरेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल और पूजा गौतम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें