लंभुआ। करनपुर गांव के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार मोतिगरपुर के भुवरपुर निवासी विवेक प्रजापति (22) और कोमल (24) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बाबा जनवारी नाथ धाम के पुजारी व मठिया जमखुरी निवासी सत्य प्रकाश गिरि (45) घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से विवेक व सत्य प्रकाश गिरि को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)