फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिषद में उड़ रहा सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड-19 जैसी महामारी से चल रही लड़ाई में भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को मंडी परिषद में ऐसा ही लापरवाही दिखी। सुबह मंडी में सब्जी लेने पहुंचे लोग व दुकानदार दोनों ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे।
विज्ञापन

पूरे देश में कोविड-19 से चल रही लड़ाई को लेकर 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान एक स्थान पर कई लोगों के एक साथ खड़े होने पर पूरी तरह पाबंदी है। आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है।
फिर भी लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा ही वाकया अमहट स्थित मंडी परिषद में रविवार को देखने को मिला। अमहट मंडी में सुबह चार से सात बजे तक ही सब्जी बेचने की अनुमति दी गई है। इस बीच दूर-दराज से लोग थोक विक्रेताओं से सब्जी खरीदने आते हैं।
विज्ञापन

रविवार को यहां पर सब्जी लेने वाले लोगों पर लॉकडाउन का असर नहीं दिखाई दिया। लोग बगैर सोशल डिस्टेंस के सब्जी खरीदते नजर आए। सब्जी का लेन-देन करने वाले लोगों के हाथों में ग्लव्स व चेहरे पर मास्क भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें