फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहे एक युवक को जनता नगर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव निवासी विनोद कुमार सिंह का बेटा शुभम सिंह उर्फ रवि (18) गांव के ही अपने दोस्त आदर्श सिंह उर्फ शिवम पुत्र राम सजीवन सिंह के साथ शनिवार की रात बाइक से भादर बाजार खरीदारी करने गया था खरीदारी करने के बाद आदर्श और शुभम बाइक से घर लौट रहे थे।
बाइक आदर्श चला रहा था। दोनों जनता नगर स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास पहुंचे थे कि दुर्गापुर से अमेठी की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

गोली शुभम के सीने और कंधे पर लगी और वह गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। आदर्श ने इसकी सूचना परिवारीजनों के साथ ही पुलिस को दी।
स्थानीय पुलिस व परिवारीजन शुभम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने शुभम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पीपरपुर श्याम सुंदर ने बताया कि घायल शुभम के चाचा पवन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें