घटना के बारे में पुलिस जानकरी करती।
सुल्तानपुर। मैरिज लॉन के बाहर रविवार की रात खड़े दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना शहर के अमहट चौराहे के निकट पेट्रोल पंप के पास हुई।
बलिया में तैनात राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शुक्ल के पुत्र विपुल की शादी रविवार को अमहट स्थित एक मैरिज लॉन में हुई। राजस्व निरीक्षक किसी काम से मैरिज लॉन के बाहर सड़क पर गए। वहां मौजूद बाइक सवार दो बदमाश उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। सुरेंद्र शुक्ल के अनुसार बैग में करीब दो लाख रुपये थे, जो शादी समारोह में खर्च के लिए रखे थे।
नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।