फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चारों तरफ भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन की धूम 18-39-16

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाई-बहन के पावन रिश्ते की डोर को मजबूत करने वाले रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियां हर घरों में लगभग पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को परंपरागत ढंग से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन एक दूसरे से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार रहा।
बुधवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही। वहीं महिलाओं व युवतियों ने अपने हाथों में मेंहदी भी रचाई।
हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन का पर्व जिले में परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। भाइयों की कलाइयों पर रक्षा का सूत्र बांधकर बहने उनकी दीर्घायु होने की कामना करेंगी। भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेंगे।
साल-दर साल त्योहार में आधुनिकता का भी समावेश बढ़ता जा रहा है। पुराने वेराइटी की राखियों के स्थान पर अब मार्केट में नए डिजाइन की राखियां बिक रही हैं।
विज्ञापन

आकर्षक राखियों की बिक्री करीब एक सप्ताह पहले तेज हो गई है। दूर रहने वाले भाइयों को बहनों ने राखी डाक के माध्यम से भेजी है। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बृहस्पतिवार कोे बहनें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में राखियों की दुकान पर दिन भर भीड़ लगी रही। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग राखी की खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे।
राखी की दुकानों के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी दिन भर खरीदारी चलती रही। उधर, राखी की तैयारी को लेकर महिलाओं व युवतियों ने मेंहदी रचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें