कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के गजेहड़ी गांव में बुधवार को घुड़दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के घुड़सवारों ने अपने घोड़ों को दौड़ाया।
सरपट दौड़ में झलियहवां के बादशाह को प्रथम, लौहर के सिराजुद्दीन को द्वितीय, दूबेपूर के अंकित यादव को तृतीय स्थान मिला। सिंधी दौड़ में प्रयागराज के पप्पू को प्रथम, प्रतापगढ़ के पंकज शुक्ल को द्वितीय व प्रतापगढ़ के भुवर खां को तृतीय स्थान मिला।
चौटाला दौड़ में अमेठी जिले के इमली गांव के पप्पू को पहला, प्रतापगढ़ के हाजी एवाद खां को दूसरा, सुल्तानपुर के रामू पलिया को तीसरा स्थान मिला। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधान हसीब खां, हाजी गुलशेर खां, मोहम्मद नाजिम खां, अतहर खां, इमरान, मुक्कन, इश्तियाक, मुन्ना, अशरफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।