फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसान दिवस में धान खरीद और खाद किल्लत का मुद्दा उठा

Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। रबी सीजन में डीएपी खाद की उपलब्धता, वितरण में अनियमितता और धान खरीद की दिक्कतें प्रमुख थीं। गन्ना तौल की समस्या भी इस दौरान उठाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में डीएपी और यूरिया समेत सभी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों को खाद के लिए परेशान न होने का आश्वासन दिया। धान खरीद के लिए जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर किसानों को अनावश्यक परेशान न करने को कहा। नमी के मानकों पर मिली शिकायतों की जांच कराई जा रही है। तीन अतिरिक्त क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
अन्य समस्याओं पर कार्रवाई
क्रय केंद्रों पर विद्युत लोड की समस्या को बृहस्पतिवार तक दूर करने का निर्देश विद्युत वितरण निगम को दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि धान खरीद में लापरवाही मिलने पर आपराधिक कार्रवाई होगी। गन्ना तौल की समस्या के समाधान के लिए चीनी मिल अधिकारियों और जिला गन्ना अधिकारी की संयुक्त टीम को निरीक्षण के निर्देश मिले। ओपी सिंह और रामप्रकाश सिंह समेत अन्य किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें