फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक को दो युवकों ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। सूचना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी अंजार अहमद (37) पुत्र मोहम्मद हमीद शुक्रवार की शाम बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में जमुनीपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक करके गोली मार दी। गोली अंजार की जांघ में लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा।
युवक को गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें