सुल्तानपुर। बीएसए ने शुक्रवार को दोस्तपुर, जयसिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के नौ परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। दोस्तपुर के बौरा जगदीशपुर प्राथमिक स्कूल के गेट में ताला लटक रहा था। रसोइया व बच्चे गेट के सामने खड़े होकर ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद वे उच्च प्राथमिक विद्यालय तिंदौली पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक मौके पर नहीं मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए जवाब-तलब करने को कहा। उन्होंने जयसिंहपुर के कंपोजिट विद्यालय बाहरपुर, प्राथमिक विद्यालय चकसोरा, माधवपुर, अमदेवा, कोंची, उच्च प्राथमिक विद्यालय डंडवा और कंपोजिट विद्यालय चांदपुर महमूदपुर का भी निरीक्षण किया। यहां स्कूल खुले मिले, पर पठन-पाठन की गुणवत्ता व व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालय बंद कर गायब रहना घोर अनुशासनहीनता है। कुछ जगहों पर पठन-पाठन ठीक नहीं मिला है। इन सबकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद