फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक

Mon, 29 Sep 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गौरीगंज के राघीपुर ​स्थित दुर्गन भवानी धाम में महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ स
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को महिला सुरक्षा केंद्रों पर गोष्ठियां और गांव-कस्बों में चौपाल आयोजित की गई। इसके साथ ही विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने जन जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन




भाले सुल्तान, रामगंज, कमरौली, जायस, मुंशीगंज, मोहनगंज, गौरीगंज, इन्हौना, पीपरपुर, फुरसतगंज, मुसाफिरखाना और संग्रामपुर की महिला पुलिस कर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 108 एंबुलेंस जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। संग्रामपुर में महिला सुरक्षा केंद्र जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।


रैली विद्यालय से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय, कालिकन धाम मुख्य द्वार और संग्रामपुर थाने के सामने से होते हुए चौराहे तक निकाली गई। छात्राओं ने हाथों में पंफलेट लेकर महिला सुरक्षा सेवाओं का प्रचार किया। फुरसतगंज में महिला कांस्टेबल और उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने सरवन गांव में महिलाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मित्र है, किसी भी स्थिति में वे निर्भीक होकर सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें