फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, रो पड़ा गांव

Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार के जूड़ापट्टी सहरी गांव में रोते-बिलखते परिजन।-
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। जूड़ापट्टी सहरी गांव में रविवार रात जमीन के विवाद में युवक ने पिता व बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र का शव घर पहुंचा तो गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ दो अर्थियां उठीं तो गांव के लोग रो पड़े। गांव के बाग में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। भूमि विवाद में जूड़ापट्टी सहरी निवासी अजय यादव ने रविवार रात पिता काशीराम व बड़े भाई प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शाम 4:38 बजे काशीराम व पुत्र सत्य प्रकाश का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोग शवों को देखकर चीख-चीखकर रोने लगे। ऐसे समय में घर पर जूड़ापट्टी सहरी ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि जो हुआ वह बहुत गलत हुआ। अजय को ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक साथ जब दोनों की अर्थियां उठीं तो गांव वाले भी रो पड़े। बच्चे, बुजुर्ग व नौजवान सभी की आंखें भी नम हो गईं। गांव के बाग में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता काशीराम को उनके छोटे पुत्र सत्येंद्र व सत्य प्रकाश को उनके बड़े पुत्र रितेश ने मुखाग्नि दी। घरवालों ने पुलिस अधिकारियों से हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गांव पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने बताया कि घरवालों की मांग पर सीओ ने विवेचना में अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



भगवान! मुझे मेरे पापा चाहिए...
सत्य प्रकाश की पुत्री सृष्टि यादव पिता व दादा की मौत से सदमे में है। घटना से आहत सृष्टि ने सोमवार को घर के पूजा घर में रखी देवी-देवताओं की फोटो लाकर सड़क पर फेंक दी। कहा कि मैंने आपका क्या बिगाड़ा था, दिन-रात मैं आपकी सेवा करती थी। मेरे दादू व मेरे पापा को मुझसे क्यों छीन लिया। मेरी क्या गलती थी। मुझे मेरे पापा चाहिए।

हाईवे की कीमती जमीन को लेकर बढ़ी थी भाइयों में रार

सत्य प्रकाश 2016 में जूड़ापट्टी के प्रधान चुने गए थे। उन्होंने कम समय में ही क्षेत्र में व्यवहार बना लिया। नतीजा ये रहा कि इसके बाद हुए चुनाव में उनकी सीट एससी हो गई तो उन्होंने अपने व्यवहार की बदौलत रामजी को चुनाव जितवा दिया। कम समय में सत्य प्रकाश की बढ़ती राजनीतिक प्रतिष्ठा भी उनकी हत्या का कारण बनी। हत्यारोपी भाई अजय यादव सोनीपत में रहकर बेकरी का काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह गांव लौटा और वापस नहीं गया। इस बीच बड़े भाई सत्य प्रकाश ने हाईवे पर 600 वर्गफीट जमीन पत्नी सुमित्रा देवी के नाम खरीदी। इसकी कीमत 15 से 20 लाख के करीब है। इस पर उन्होंने फास्ट फूड रेस्टोरेंट खुलवाया। रेस्टोरेंट का काम भी चल पड़ा। बताया जा रहा है कि उसी भूमि के पीछे की भूमि अजय लेना चाहता था, जिस पर सत्य प्रकाश तैयार नहीं थे। व्यापार में बड़े भाई की सफलता को अजय बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने हत्या करने का इरादा बना लिया।

हत्यारोपी की पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

जूड़ापट्टी सहरी गांव निवासी काशीराम व उनके पुत्र सत्यप्रकाश के हत्यारोपी अजय यादव को पनाह देने वाले आरोपी अमरबहादुर यादव निवासी कृष्णानगर मलेथु बुजुर्ग थाना इनायतनगर जिला अयोध्या, हालपता लक्ष्मनपुर ग्रेंट कोतवाली बीकापुर अयोध्या, अरविंद यादव निवासी लक्ष्मनपुर ग्रेंट कोतवाली बीकापुर अयोध्या व हत्यारोपी अजय की पत्नी सुनीता जूड़ापट्टी सहरी कूरेभार को सोमवार को कूरेभार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। 10 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता-पुत्र की हत्या करने वाले युवक को पकड़ने के िलए पुलिस जब उसके घर पहुुंची। इस दौरान हत्यारोपी की पत्नी व उसके रिश्तेदारों ने पुलिस टीम हमला कर दिया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर हत्यारोपी पीछे के दरवाजे से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें