फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जयकारों के बीच मां दुर्गा की विदाई

Mon, 26 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के देवी पंडाल में जगराते की तैयारी में नारी श​क्ति। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर सोमवार को शहर में मां दुर्गा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया। देवी पंडालों में पूर्णाहुति हवन, कन्या पूजन, महाआरती, भंडारे और जगराते के आयोजन हुए। देर शाम ठठेरी बाजार से मां बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पूजा-अर्चना और आरती के बाद मां के रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली शोभायात्रा में जयकारे गूंजते रहे। देर रात ठठेरी बाजार तिराहे पर मां दुर्गा और मां काली के मिलन का दृश्य देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। शहर के दरियापुर, शुकलाना, ठठेरी बाजार, किराना मंडी, पंचरास्ते और नमक मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किया गया। बड़ी दुर्गा, पूर्णागिरि विराट दुर्गा, कामरू कामाख्या और मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।


दरियापुर में जय माता दी पूजा समिति की ओर से हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कन्याओं को उपहार देकर विदाई दी गई। कमलेश वर्मा और अंजू सोनी के संयोजन में महिलाओं ने रातभर जगराता किया। दरियापुर तिराहे पर बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट की ओर से महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मनोज चौरसिया सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में मां की आरती उतारी और भंडारे का शुभारंभ किया। आचार्य अखिलेश तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
विज्ञापन



विसर्जन शोभायात्रा के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान रथ पर विराजमान मां की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सीताकुंड धाम स्थित गोमती नदी में मंगलवार से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा।

शहर के देवी पंडाल में जगराते की तैयारी में नारी शक्ति। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें