फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आई तेजी

Sat, 28 Jun 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
ड़वार के पूरे फैजू खां गांव में धान की रोपाई करवाते किसान। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार की दोपहर में हुई बारिश से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शनिवार दोपहर बाद तीन बजे हल्की बारिश शुरू हुई। ग्रामीण अंचल के कुछ इलाकों में दोपहर के समय करीब एक घंटे अच्छी बारिश हुई। किसान महेंद्र सिंह, मेराज अहमद, पंकज कुमार आदि का कहना है कि बारिश होने से अब खरीफ फसलों की बोआई में तेजी आएगी। कुड़वार के पूरे फैजू खां गांव निवासी निजाम खान ने बताया कि धान की रोपाई के लिए सुबह से खेत में ट्यूबवेल से पानी जा रहा था। दोपहर में हुई बारिश से खेत पूरी तरह से लबालब हो गया। दूसरी बेला में धान की रोपाई पूरी की गई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 4.4 किमी/घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें