फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा के साथ बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार सदस्यों को अपने खेमे में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके साथ ही सत्तासीन समेत अन्य दलों में प्रत्याशी बनने की कसरत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर अभी तक किसी पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता को देखते हुए पार्टी से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह समेत एक अन्य महिला सदस्य दावेदारी में जुटी हैं।
हालांकि ऊषा सिंह के नाम की संस्तुति जिला व क्षेत्रीय कमेटी कर चुकी है। इसके बाद भी प्रदेश संगठन ने अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। यही हाल सपा का भी है।
विज्ञापन

सपा, कांग्रेस व बसपा समेत किसी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। चुनाव की तिथि घोषित होते ही खासकर भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।
इसके साथ ही मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी सपा भी अपने सदस्यों को सहेजने में जुट गई है। जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए हर तरफ हरसंभव कोशिश जारी हो गई है।
सूत्रों के अनुसार कुछ जिला पंचायत सदस्य अपना पाला स्पष्ट भी कर चुके हैं। इसके बाद भी दावेदारों की नींद उड़ी है। चुनाव की घोषणा से ठंडी पड़ी सियासत अचानक गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें