फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मतदाता सूची दुरुस्त होगी, छूटे-युवाओं के नाम जुड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने विधानसभा की मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज की है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छूटे लोगों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को चिह्नित करने को कहा।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्राम पंचायतों में पात्र मतदाताओं का विवरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बृहस्पतिवार तक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश मिले हैं। सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी और नगर निकायों के अधिकारी भी अभियान में शामिल हैं।

शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन अनिवार्य किया गया है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं वंचित महिलाओं तक पहुंचेंगी। पंजीकरण बढ़ाने के लिए महाविद्यालयों में शिविर, राशन दुकानों पर जागरूकता और सोशल मीडिया प्रचार के सुझाव दिए गए। 17 नवंबर से शुरू होने वाले पुनरीक्षण अभियान में पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें