फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम ने 10 विजेता खिलाड़ियों को दिए मेडल

Fri, 06 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयनित प्रदेश स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के 10 पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएम इंद्रजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते थे। इसमें 06 स्वर्ण, 02 रजत व 02 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में बॉक्सिंग की पलक तिवारी, वुशु में अंकुल पाल, एथलेटिक्स की 3000 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में छाया अग्रहरि, टेबल टेनिस में सानिया और कबड्डी में लक्ष्मी पाल ने शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक हासिल किया था।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आद्या, नैंसी ने रजत पदक प्राप्त किया है। वॉलीबॉल में कशिश व एथलेटिक्स की 800 मीटर दौड़ में छाया अग्रहरि ने कांस्य पदक जीता था। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें