फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले को मिलीं 38 एंबुलेंस

Wed, 16 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 102 सेवा की 39 व 108 स्वास्थ्य सेवा की 33 समेत कुल 72 एंबुलेंस संचालित हैं। जिले को 38 नई एंबुलेंस का तोहफा मिला है। इनमें से 102 सेवा की 17 व 108 सेवा की 21 एंबुलेंस हैं। कंडम हो चुकीं एंबुलेंसों को हटाकर नई एंबुलेंसों को बेड़े में शामिल कर मरीजों की सुविधा के लिए इन्हें सड़क पर उतार दिया गया है।
विज्ञापन


नई एंबुलेंस 30 सेकेंड में ही चालू हो जाती हैं जबकि पुरानी को चालू करने में दो से तीन मिनट लगते हैं। जल्दी स्टार्ट होने से रिस्पांस टाइम में सुधार के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नई एंबुलेंस एसी, दवा किट व आधुनिक ऑक्सीजन प्रणाली से लैस हैं।

नई मिलने के बाद जिले में 38 एंबुलेंसों को कंडम घोषित कर दिया गया है। ये एंबुलेंस अपनी निर्धारित यात्रा पूरी कर चुकीं हैं और उनकी मियाद भी पूरी हो गई है। पुरानी एंबुलेंस में दवा का अभाव, एसी खराब, टायर खराब जैसी कई परेशानियां हैं। जिले में एंबुलेंसों का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें