सुल्तानपुर। आगामी 26 से 30 अप्रैल तक भुवनेश्वर में भारतीय डेफ क्रिकेट एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश के मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। लीग के लिए सेंट्रल जोन की टीम में शहर के पंचरास्ता लखनऊ नाका निवासी मो. कैफ का चयन हुआ है। उनके पिता माे. जुनैद ने बताया कि टीम में शिव नारायण शर्मा को कप्तान, दीपक कुमार, सुशील यादव, वैभव कुमार, आकाश सैनी और मोहम्मद कैफ का चयन उत्तर प्रदेश से किया गया है। शेष अन्य खिलाड़ी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रांत के हैं। मोहम्मद कैफ दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने श्रीनगर और पटना में लीग खेलकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।