फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट मंडी मोड़ के पास लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ने की कोशिश कर रहे बदमाश को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी से पहचान होने पर लगातार पुलिस उसे खोज रही थी। उसके पास से उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




रविवार को मंडी मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की शिकायत बगल के दुकानदार ललित यादव ने दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसकी शिनाख्त हुई। उपनिरीक्षक संतोष पाल सिंह ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लंभुआ थाने के बेलडांड़ी गांव सचिन सिंह के रूप में हुई है।
मौजूदा समय में वह अमहट स्थित कांशीराम कालोनी में रह रहा था। उसकी निशानदेही पर गोराबारिक के पास झाड़ियों से स्नो स्प्रे, मास्क, ब्लैक हुडी, लोअर और नकब लगाने का औजार बरामद हुआ। कोतवाल नारदमुनि सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें