यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार को दरोगा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। दरोगा अजीत सिंह का शव घर के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, कि मौत कैसे हुई? घरवालों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में दरोगा अजीत कुमार (52) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। दरोगा अजीत कुमार सुबह अपने कमरे में मरणासन्न मिले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अजीत कुमार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनका परिवार अयोध्या में रहता है। वह अकेले ही पुलिस लाइन में रह रहे थे। उनकी मौत की सूचना पर सुल्तानपुर पहुंचे पिता ने भी कुछ बोलना चाहा, लेकिन बाद में वह बिना कुछ बोले ही पीछे हट गए। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दरोगा का शव परिजन लेकर गए हैं। हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है।