फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट ने दिए गौरीगंज विधायक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के पति पर हमले के मामले में एसपी को निर्देशित किए जाने के बाद भी गौरीगंज विधायक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरीगंज पुलिस ने विधायक व अन्य आरोपियों के घर दबिश देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाने की रिपोर्ट अदालत को भेजी है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट व विधायक व अन्य के खिलाफ दोबारा एनबीडब्ल्यू जारी करने के आदेश दिए। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ भाजपा के तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने अनुपस्थित चल रहे आरोपी विधायक राकेश प्रताप सिंह व सह आरोपी उमेश प्रताप सिंह, कुलदीप, अर्पित, रणवीर, सत्यम, प्रशांत व सिंपल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट ने आरोपी अनुराग व बांके बिहारी के खिलाफ जमानती वारंट व विधायक सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट दोबारा जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें