फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 416 ग्रामीण मार्गों के सुधरेंगे हालात, होगा नवीनीकरण

Wed, 05 Feb 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्र के 416 मार्गों के हालात जल्द सुधरेंगे। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर सड़कों के नवीनीकरण की मंजूरी दे दी है। विभाग ने फर्मों से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खराब सड़कों के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 416 सड़कों को चिह्नित किया था। इनका प्रस्ताव करीब तीन माह पहले शासन को भेज दिया था। इन सड़कों का नवीनीकरण कराने के लिए करीब 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए पहली किस्त जारी कर दी है।
विभाग की ओर से इन सड़कों का टेंडर पहले ही कराया जा चुका था। मंजूरी मिलते ही ठेकेदारों से सड़कवार विभाग ने अनुबंध करना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि फर्मों से सड़कों के कार्य का अनुबंध किया जा रहा है। अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा कराया जाएगा। नवीनीकरण से हजारों राहगीरों का आवागमन आसान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें