फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंगोली में उकेरे दीप पर्व के रंग

Sat, 18 Oct 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ और मिशन शक्ति की ओर से शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के कला व विज्ञान संकाय की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने रंगों के जरिये भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, दीपोत्सव, स्वच्छता और विकसित भारत जैसे विविध विषयों पर अपनी कल्पना शक्ति को साकार रूप दिया।
इस दौरान परिसर पूरे दिन रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजा रहा। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. शनि कुमार शुक्ल, प्रतीक कुमार मौर्य, डॉ. नरेंद्र कुमार ने सृजनात्मकता, विषय की प्रस्तुति और सौंदर्य के आधार पर विजेताओं का चयन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उजाला, अंशिका, प्रीति व शिवानी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्यूटी, लक्ष्मी, काजल, अभिषेक व पंकज की टीम दूसरे स्थान पर रही। कांक्शी, आस्था, उमा, शिल्पा व गुंजा की टीम ने तीसरा स्थान मिला। शगुन, गुंजा व प्रतिभा की टीम ने सांत्वना पुरस्कार जीता। प्राचार्य प्रो. राम नयन सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें