फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीजेएम कोर्ट ने डीएम व सीओ सिटी से तलब की रिपोर्ट

Wed, 06 Aug 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विवादित मकान से दिव्यांग को बेघर कराने व अन्य आरोप में एसडीएम सदर व नगर कोतवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई है। सीजेएम नवनीत सिंह ने जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर से भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के प्रावधान के तहत अनुपालन रिपोर्ट तलब की है। सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

शाहगंज-पुरानी बाजार निवासी दिव्यांग अभिषेक सिंह ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी दी है। वादी के आरोप के मुताबिक, नगर कोतवाल धीरज कुमार ने विपक्षियों को संरक्षण देते हुए मकान गिराने की इजाजत दे दी और शिकायत करने पर दुर्व्यवहार किया। प्रकरण नजूल भूमि व विनियमित क्षेत्र से जुड़ा होने के बावजूद एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीजेएम कोर्ट ने डीएम व क्षेत्राधिकारी नगर से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें