फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में जब्त की गई पॉलिथीन

Wed, 06 Aug 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर में जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के गभड़िया फ्लाईओवर से तहसील गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों से 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुुक्त कराया गया। साथ ही दुकानोें पर पॉलिथीन की जांच भी की गई। कुछ दुकानों में रखी प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया। पालिका कर्मियों ने बताया कि पॉलीथिन का वजन कराने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में यातायात निरीक्षक राम निरंजन भी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें