फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हालात कर रहे इशारा...11 साल के विवेक की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विवेक चौहान।
विज्ञापन
धम्मौर। रामापुर हाजीपट्टी गांव में शुक्रवार शाम फंदे से लटके मिले 11 वर्षीय विवेक चौहान की मौत के मामले में हालात उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी दबने और शरीर पर नाखून के निशान मिले हैं। वहीं, मृतक के परिजन घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद से ही हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन

गांव निवासी अरुण चौहान के पुत्र विवेक चौहान का शव घर के बाहर एक छप्पर की बल्ली से लटका हुआ मिला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका पैर जमीन में छू रहा था, घुटने भी मुड़े हुए थे। परिजनों का आरोप था कि विवेक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविवार सुबह ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से आसपास के खेतों और रास्तों की गहनता से जांच की थी।
दिवंगत विवेक के बाबा राम अभिलाष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी थी। हालांकि पुलिस ने अभी पीएम रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत और रोष का माहौल है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें