फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केंद्रीय टीम ने किया स्वच्छता का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों के स्वच्छता कार्यों का आकलन केंद्रीय टीम ने बुधवार को किया। टीम के सर्वे में इन गांवों की स्वच्छता मध्यम स्तर की पाई गई है। सर्वे के बाद टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे स्वच्छता कार्यों का सर्वे करने बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टीम सबसे पहले दुबेपुर विकास खंड के उतरदहा, अहिमाने, करमपुर परवरभार व सादीपुर गांव पहुंची। गांव में स्वच्छता के संबंध में कराए जा रहे कार्य का आकलन किया।डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने बताया कि टीम अभी चार- पांच दिन रहकर गांवों में संचालित स्वच्छता कार्यों का आकलन करेगी। इसके बाद तैयार रिपोर्ट सरकार को देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही स्वच्छता रैंकिंग का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें