फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट पहुंचा बल्दीराय को तहसील बनाने का मामला

Sun, 08 Nov 2015 11:05 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय को तहसील बनाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय को तहसील बनाने का निर्णय लिया था। प्रस्तावित नई तहसील में बल्दीराय और धनपतगंज ब्लॉक के कई गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


तहसील के मुख्यालय को लेकर विवाद चल रहा है। धनपतगंज इलाके के लोगों ने नई तहसील का मुख्यालय बल्दीराय बनाने पर विरोध जताया है। इसी बीच धनपतगंज ब्लॉक के अतरसुमा गांव निवासी मनोराम जायसवाल ने बीते चार नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में जनहित  याचिका दाखिल कर शासन के तहसील बनाने के निर्णय को चुनौती दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें