फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव की डीएम ने जारी की अधिसूचना

Sun, 08 Nov 2015 11:02 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के चुनाव में 339 आरक्षित सीटों पर आधी आबादी तकदीर आजमाएगी। आयोग के आदेश के बाद रविवार को डीएम ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दावेदार अभी से प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन



निर्वाचन आयोग से शनिवार को अधिसूचना जारी होने के बाद रविवार को डीएम एस राजलिंगम ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जिले में जारी कर दी। अधिसूचना जारी होते ही जिले में रूटीन के कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों को रोक लग गई है। डीएम ने सोमवार को ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है।

पंचायत चुनाव की दुदुंभी बजते ही प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन कर्मचारियों की तैनाती के साथ उनके प्रशिक्षण की तैयारी में लगा है। पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही प्रधानी के दावेदार अपनी ग्राम पंचायतों में प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें