फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाइयों ने की थी युवक की हत्या

Fri, 30 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (सुल्तानपुर)। औझी गांव में सोमवार रात हुई युवक की हत्या के चौथे दिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज भाइयों ने सोमवार रात बहन से फोन करवाकर युवक को समझाने के लिए बुलाया था। उसी दौरान चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रेमिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



औझी गांव निवासी मेवालाल प्रजापति के घर पर सोमवार रात प्रीतिभोज कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देखने गए आकाश मिश्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को आकाश की मां आशा देवी की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

मां आशा मिश्रा ने गांव के एक युवक पर संदेह जताते हुए बुधवार को शिवगढ़ पुलिस को दूसरी तहरीर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आकाश मिश्र की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आकाश का गांव की ही काजल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन



यह बात काजल के भाई अखिलेश व अरमान वर्मा को नागवार गुजर रही थी। दोनों भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर आकाश की हत्या की साजिश रची। सोमवार रात आरोपियों ने काजल से फोन करवा के आकाश को बुलवाया था।

उन लोगों ने गांव के बजरंगी व कवि के साथ मिलकर चाकू से गोदकर आकाश की हत्या कर दी। शिवगढ़ के प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश की तलाश पुलिस कर रही है। घटना में शामिल काजल, उसके भाई अरमान वर्मा व गांव के बजरंगी और कवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



हत्यारोपियों को आला कत्ल के साथ सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें