फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला टेंट कारोबारी का शव

Fri, 30 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चांदा के पल्हना पट्टी नौगरही गांव में घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। पल्हना पट्टी नौगरही गांव निवासी टेंट कारोबारी विजय यादव (28) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह गांव स्थित बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीण हत्या का केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए जिसके बाद तहसीलदार व नायब तहसीलदार लंभुआ ने केस दर्ज करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


चांदा के पल्हना पटी नौगरही गांव निवासी राम लखन यादव के मुताबिक उनका पुत्र विजय गांव में ही टेंट का व्यवसाय करता था। बुधवार शाम करीब सात बजे विजय घर से निकला था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

बृहस्पतिवार सुबह राम लखन को एक युवक का शव गांव स्थित बाग में पेड़ से लटका होने का पता चला। वहां पहुंचे व शव की शिनाख्त अपने पुत्र विजय के रूप में की। बगल में ही उनकी ट्यूबवेल भी है। ग्रामीणों के मुताबिक विजय के दोनों पैर जमीन से छू रहे थे, जूते भी पहने थे।
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर प्लास्टिक के तीन-चार गिलास, पत्तल व सिगरेट का पैकेट भी पड़ा मिला। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिया। ग्रामीण हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराने की मांग करने लगे।


लंभुआ तहसीलदार अरविंद तिवारी व नायब तहसीलदार अभयराज पाल भी पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें