फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूल्हे को मानसिक रूप से बीमार बता दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Tue, 19 Nov 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को द्वारचार के समय हंगामा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे को मानसिक रूप से बीमार बताकर शादी से इन्कार कर दिया। मान-मनौव्वल के बाद भी मामला नहीं सुलझा। सोमवार को सुबह बिना शादी के बरात वापस लौट गई। वर पक्ष का कहना है कि दुल्हन की चप्पल न लाने को लेकर सारा विवाद हुआ।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को दोस्तपुर थाने के एक गांव में बरात आई थी। शाम के समय बरातियों को नाश्ता कराने के बाद द्वारचार शुरू हुआ। उसी समय दुल्हन ने दूल्हे को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। बरातियों व घरातियों के बीच सुलह-समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुलह-समझौते का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
रात में शादी का कार्यक्रम नहीं हो सका। भोजन करने के बाद बराती वहीं पर रुके रहे। सोमवार की सुबह बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। दूल्हे पक्ष का कहना है कि दुल्हन का चप्पल नहीं लाने के कारण शादी नहीं हो पाई। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें