फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंचायत भवन बनते ही फर्श व दीवार में आई दरार

Tue, 19 Nov 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। भदैंया के अमारी गांव के पंचायत भवन के घटिया निर्माण की पोल खुल गई है। पंचायत भवन बनते ही दीवार, छत और फर्श में दरार आ गई। इसके पहले कराए जा रहे पंचायत भवन के निर्माण में दो लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले प्रधान सुनीता यादव ने अमारी गांव में सड़क के किनारे प्राथमिक विद्यालय भवन के पास पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया था। पंचायत भवन की छह फीट ऊंची दीवार बनने के बाद भूमि को लेकर निर्माण रुक गया था। तब से कार्य लटका रहा। एसडीएम लंभुआ के आदेश के बाद फिर निर्माण शुरू हुआ। अक्तूबर में पंचायत भवन बनकर तैयार होते ही दीवारों, फर्श और छत में दरार आ गई। इसके पहले पिछले प्रधानी के कार्यकाल में ग्राम पंचायत के पसियान पुरवा में वर्ष 2020 में पंचायत भवन का निर्माण पूर्व प्रधान अनिल सरोज ने शुरू कराया था। बिना भूमि प्रबंध समिति के प्रस्ताव के कराए जा रहे निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी।
निर्माण में करीब दो लाख रुपये डूब गए। पंचायत सदस्य राम संबार, मनोरमा, दयासागर व हरदेव ने तत्कालीन पंचायत सचिव से दो लाख रुपये की वसूली करने की मांग खंड विकास अधिकारी से की है। प्रधान पति अनिल यादव ने बताया कि जमीन की पटाई करके पंचायत भवन बनाया गया है। मिट्टी बैठने से दीवार में दरार आई है। उसे दुरुस्त कराया जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी एडीओ पंचायत से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें