फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घंटे-घड़ियाल की गूंज, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में मां भगवती का नेत्र पूजन करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घंटे-घड़ियाल की गूंज, मधुर भजनों और मां भगवती के जयकारों से जिले का माहौल भक्तिमय हो उठा है। दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शहर से ग्रामीण अंचलों तक सजे पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही बच्चे, महिलाएं और परिवार के साथ पहुंचे लोग दर्शन कर रहे हैं। कई स्थानों पर भंडारों में प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सीताकुंड में कलावे और कौड़ियों से तैयार मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां की विद्युत सजावट श्रद्धालुओं को लुभा रही है। शाहगंज चौराहे पर मां कामाख्या के दरबार की सजावट भी लोगों का ध्यान खींच रही है। ठठेरी बाजार में मां बड़ी दुर्गा के साथ मां अंबे और मां अन्नपूर्णा के पंडालों में भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ठठेरी बाजार और पयागीपुर चौराहे की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

एसपी ने की मां की नेत्र प्रतिष्ठा
पुलिस लाइन परिसर में एसपी विनीत जायसवाल ने परिवार के साथ मां भगवती की नेत्र प्रतिष्ठा कर आरती उतारी। देर शाम लंभुआ और कोइरीपुर बाजार के पंडालों में दर्शन कर आयोजकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही शासन और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप डीजे बजाने की अपील की।

पुलिस लाइन परिसर में मां भगवती का नेत्र पूजन करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें