विंदेश्वरीगंज। बलदीराय कस्बे के नवयुवक रामलीला समिति की ओर से रविवार राम, लक्ष्मण और हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा राम-जानकी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, औघड़ बाबा मंदिर, साईं मंदिर और शंकरजी मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर विशाल जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रहरि, अनिल जायसवाल, अग्रद्वीप अग्रहरि, अभिषेक, नरेंद्र अग्रहरि, रंजीत सिंह, कंसराज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद