फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बदलाव लाना ही लक्ष्य : संजय

Wed, 19 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पदयात्रा में आगे चलते राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा में जगह-जगह सांसद संजय सिंह का स्वागत किया गया। मंगलवार शाम अमेठी के त्रिसुंडी में पदयात्रा पहुंची तो यात्रा में शामिल लोगों ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

पदयात्रा की अगुवाई कर रहे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह जगह-जगह व्यापारी, किसान और नौजवानों का प्यार मिल रहा है। इसके लिए का आभार प्रकट करता हूं। मेरा उद्देश्य सुल्तानपुर में बदलाव लाना है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अपनाने के बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का आज एक-एक अंग विदेशी सामानों से ढंका और पटा है। संजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को संविधान के खिलाफ बताया। धीरेंद्र शास्त्री तो संविधान के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्हें ये छूट किसने दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सर्वेश मिश्र, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे, जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, अनिल कोरी, अजीत श्रीवास्तव, रवींद्र तिवारी, मो. अख्तर, शोहरत अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें