सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष व मांडलिक मंत्री अयोध्या दिलीप कुमार पांडेय से रविवार को टीईटी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि चर्चा है कि टीईटी पास शिक्षक सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं, जबकि नॉन टीईटी शिक्षक अवसाद में हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि टीईटी और नॉन टीईटी शिक्षक एकजुट हैं।
स्पष्ट किया कि आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, राम बहादुर मिश्रा, धीरेंद्र राव, केदारनाथ दुबे, रवि तिवारी, शिवम मिश्रा ,कमलेश मिश्रा, राहुल शुक्ला, अमित तिवारी, आशीष मिश्र, भारत यादव, पंकज यादव, राज बहादुर यादव, अरविंद शर्मा, मनोज द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद