फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नदी में उतराता मिला तीन दिन से लापता विवाहिता का शव

Mon, 15 Sep 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के मिठनेपुर गांव के पास रविवार सुबह गोमती नदी में एक महिला का शव पानी में उतराता दिखा। ग्रामीणों ने शव दिखने की जानकारी बल्दीराय पुलिस को दी। तभी वहां पहुंचे पूरे सुंदर लाल (लाला का पुरवा) मजरे इसौली निवासी साधूराम सोनकर ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी मोनी सोनकर (35) के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

साधूराम सोनकर ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। पत्नी मोनी 11 सितंबर की सुबह नाै बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए निकली थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बल्दीराय थाने में उसी दिन दर्ज कराई थी। रविवार को उनके घर से लगभग 12 किमी. की दूरी पर मिठनेपुर गांव के पास नदी में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। वह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से शव निकलवाने पर उन्होंने अपनी पत्नी के रूप में शिनाख्त की।
बताया कि मोनी की मानसिक ठीक नहीं थी। उप निरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मां की मौत से सदमे में आए बच्चे
मोनी सोनकर की तीन संताने हैं। सबसे बड़ा पुत्र कनिष्क (10), एक पुत्री अनुष्का (6) व सबसे छोटा पुत्र सूर्यांश (2) घर पर ही रहते हैं। मां की मौत का पता चलने के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें