फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, नौ केंद्रों पर आज होगी टीईटी परीक्षा

Mon, 01 Feb 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रत्येक सेंटर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक केंद्र पर्यवेक्षक को लगाया गया है। साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सदर एवं लंभुआ तहसील के नौ विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। दोनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को नोडल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर उड़नदस्ता टीम पहुंचेगी और औचक निरीक्षण करेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने केंद्र पर प्रश्न पत्र ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


 प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक इंस्पेक्टर समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। दोनों पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें