फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप हुए दस नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के उघड़पुर चौराहे पर लगे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से दस नलकूप ठप हो गए हैं। पानी के अभाव में किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

साथ ही गांव की करीब एक हजार आबादी सात दिन से रात के अंधेरे में रहने को विवश है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है।
पावर कॉर्पोरेशन ने उघड़पुर चौराहे पर पर आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। इस ट्रांसफार्मर से गांव की आपूर्ति के अलावा दस नलकूप भी संचालित होते हैं।
सात दिन पहले यह ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी सूचना चौराहे के उपभोक्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन को दी। नलकूप के नहीं चलने से किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के फरमान के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ट्रांसफार्मर को बदलवाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बिजली नहीं मिलने से गांव की करीब एक हजार आबादी सात दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर है।
गांव के राम नारायण यादव, अमित दुबे, आदित्य तिवारी, राकेश सिंह, दलजीत सिंह ने समेत कई उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें