फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, 42.0 डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 11 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
तेज धूप से बच्चों को गमछे से ढककर ले जाते परिजन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिनों से लू और भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। मंगलवार को 42.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। स्थिति यह रही कि घर से बाहर निकले लोग तेज धूप व लू से बचने के लिए मुंह और सिर ढके रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजते ही तेज धूप का लोग परेशान होने लगे। दोपहर में लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया। गोलाघाट से लेकर पयागीपुर चौराहे तक 10 से अधिक हैंडपंप लगे हैं। डीएम आवास से कुछ ही दूरी पर लगा हैंडपंप करीब सालभर से खराब हैं। यहां सड़क किनारे ठेला वाले कई दुकानें लगाते हैं। फिरोज और मनोज ने बताया कि उन्हें जब प्यास लगती है तो दुकान से बोतल का ठंडा पानी खरीदते हैं।

दरियापुर तिराहे पर लगा वाटरकूलर सालों से शोपीस बना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 2020 से 2025 के दौरान 2023 में 10 जून को सर्वाधिक तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें