फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को सुबह के समय से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आ गई। तापमान में गिरावट आ जाने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। इससे धान की रोपाई में लगे किसान निराश हो गए हैं। किसान किसी तरह से निजी व राजकीय नलकूप के सहारे धान की रोपाई करा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने व मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 97-82 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 2.9 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें