फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हफ्ते भर में निपटाएं समस्याएं’

Tue, 04 Jul 2017 10:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
तहसील दिवस में कई शिकायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयसिंहपुर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में प्रभारी डीएम/सीडीओ रामयज्ञ मिश्र ने अधिकारियों से कहा कि वे एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तहसील दिवस की लंबित शिकायतों की समीक्षा की।
विज्ञापन


समीक्षा में 11 शिकायतें लंबित पाए जाने पर इससे संबंधित प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज, जयसिंहपुर व मोतिगरपुर, खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंहपुर, आरआई जयसिंहपुर, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली को कड़ी चेतवानी दी गई है। प्रभारी डीएम ने इन सभी छह अधिकारियों को दो दिन के अंदर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके एसडीएम को रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।

तहसील में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 323 शिकायतें आई। इनमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। तहसील दिवस में डीएफओ केसी बाजपेयी, एसडीएम चंद्रशेखर, डीडी कृषि शैलेंद्र शाही, पीडी एसके द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, सीओ धर्मेंद्र सचान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें