फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शव वाहन उपलब्ध नहीं
विज्ञापन

कराने पर होगी कार्रवाई

क्रासर

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने डीएम को भेजा पत्र
वाहन नहीं भेजने की मिल रही थी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने डीएम को पत्र भेजकर अस्पतालों में किसी की मृत्यु होने की स्थिति में उनके परिवारीजनों को निशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराए जाने का आदेश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित केंद्र अधीक्षक/सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया है। डीएम ने प्रमुख सचिव के निर्देश पर सीएमओ को पत्र भेजकर जिले में आदेश का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने डीएम योगेश कुमार को पत्र भेजकर कहा है कि प्रदेश में निशुल्क शव परिवहन सेवा के संचालन का शासनादेश पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। सभी जिलों में ऐसे वाहनों की उपलब्धता होने के बावजूद कई अस्पतालों में अमानवीय रुख अपनाते हुए मृतक के परिवार को यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में मृतक के परिवारीजन मजबूर होकर शव को साइकिल या अन्य माध्यमों से सरकारी अस्पतालों से अपने गंतव्य को ले जाते हैं। इससे शासन व विभाग की छवि धूमिल हो रही है। प्रमुख सचिव ने डीएम को जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव का आदेश मिलने पर डीएम ने सीडीओ अपूर्वा दुबे को पत्र भेजकर आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीडीओ ने सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव को आदेश की प्रति भेजते हुए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए पालन कराने को कहा है। सीडीओ ने सीएमओ को अस्पतालों पर उपलब्ध वाहन नंबर, वाहन चालक का मोबाइल नंबर डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित कराने तथा शव वाहन के उपयोग की सत्यापित मासिक प्रगति रिपोर्ट लाभार्थी का नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को उपलब्ध कराने को कहा गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित अधीक्षक/सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें