फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित किशोरी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार से पीड़ित एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से नाराज परिवारीजनों ने चिकित्सक के साथ ही अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामे के दौरान पहुंचे प्रभारी सीएमएस ने पूरे प्रकरण की जांच किए जाने का आश्वासन दिया। सीएमएस के समझाने-बुझाने के बाद परिवारीजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी जगराम निषाद की पुत्री शिवांगी (15) को शुक्रवार की सुबह तेज बुखार चढ़ गया। आनन-फानन में परिवारीजन शिवांगी को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में शिवांगी को भर्ती करके चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। चिकित्सक की सलाह पर शिवांगी का सिटी स्कैन भी कराया गया।
इलाज चल ही रहा था कि दोपहर एक बजे शिवांगी की मौत हो गई। शिवांगी की मौत होते ही परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवारीजनों का आरोप था कि शिवांगी का उपचार चिकित्सक और अन्य स्टाफ ने ठीक से नहीं किया। इलाज में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

हंगामेे की सूचना मिलते ही प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके गोयल मौके पर पहुंच गए। प्रभारी सीएमएस ने परिवारीजनों को समझाया-बुझाया। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रभारी सीएमएस के समझाने के बाद परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें