फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सैतापुर सराय के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रघुनाथपुर निवासी गौरव यादव (15) अपने साथी सचिन यादव (20) के साथ किसी काम से लंभुआ बाजार गया था। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाबा जनवारीनाथ धाम के मुख्य गेट के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। सचिन की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दूसरे बाइक सवार की तलाश की जा रही है। गौरव के पिता विजय यादव हैदराबाद में ट्रक चलाते हैं। परिवार में बड़ी बहन चांदनी (20) और भाई सौरभ (18) हैं। गौरव सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां रीता यादव समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें