फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: देव इंद्रावती व नंदिनीनगर ने जीते रोमांचक मुकाबले

Sat, 14 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में आयोजित चार दिवसीय अंतरमहाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज ने विश्वविद्यालय कैंपस को तीन रनों से हराया, जबकि नंदिनीनगर पीजी कॉलेज गोंडा ने केएनआई सुल्तानपुर को सात विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल चार मुकाबले निर्धारित थे। पहले मैच में शिवसावित्री पीजी कॉलेज के नहीं पहुंचने से विश्वविद्यालय परिसर को वॉकओवर मिला। दूसरे मुकाबले में विश्वविद्यालय कैंपस को देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में 104 रन बनाए। अंशुमान और आयुष ने 21-21 रनों का योगदान दिया। विश्वविद्यालय परिसर की ओर से आयुष ने चार और मृदुल ने तीन विकेट लिए। जवाब में विश्वविद्यालय कैंपस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन रनों से पीछे रह गई। विकास ने 28 और राजा ने 21 रन बनाए। तीसरे मुकाबले में नंदिनीनगर पीजी कॉलेज गोंडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
केएनआई सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन के 41 रनों की मदद से कुल 84 रन बनाए। नंदिनीनगर पीजी कॉलेज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11.1 ओवर में 85 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता। अंतिम मुकाबला मेजबान श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान और साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या के बीच खेला गया। साकेत पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 114 रन बनाए। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशिप्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. आशुतोष सिंह ने किया। इस दौरान संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें